01 Dec हमसे मिलिए
प्रमुख सम्पादक
रति सक्सेना
डा. रति सक्सेना कवि, आलोचक, अनुवादक और वेद शोधिका है । हिन्दी में आठ, और अंग्रेजी में छह और कविता पुस्तक प्रकाशित हैं । रति सक्सेना की भारतीय और विदेषी भाषा में अनूदित आठ पुस्तकें हैं और भारतीय अन्य भाषाओं प्रकाशित पांच पुस्तकें हैं। पांच यात्रा वृत्तान्त है. दो मेमोर (अंग्रेजी और हिन्दी ) में हैं। दो आलोचनात्मक पुस्तकें हैं, बालामणियम्मा की काव्य कला और वैदिक साहित्य का पुनर्मूल्यांकन। पोइट्री थेरापी पर दो महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। अथर्ववेद को आधार बना कर लिखी पुस्तक ” ए सीड आफ माइण्ड – ए फ्रेश अप्रोच टू अथर्ववेदिक स्टडी” जिसके लिए उन्हे ” इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ” फेलोशिप मिली । कविता और गद्य की 15 पुस्तकों का मलयालम से हिन्दी में अनुवाद और वैश्विक भाषाओं की नौ पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद किया है। जिसमें से अय्यप्पा पणिक्कर की पुस्तक के अनुवाद के लिये उन्हें वर्ष 2000 में केन्द्र साहित्य अकादमी का अवार्ड मिला । करीब चालीस से अधिक वैश्विक काव्य समारोहों में आमन्त्रित रहीं, और तीन आर्टिस्ट रेजीडेन्सी आमन्त्रित किया गया है। आप www.kritya.in नामक द्विभाषी कविता की पत्रिका की फाउण्डर और प्रमुख संपादिका है जो पिछले 18 वर्षों से चली आ रही है। कृत्या नामक संस्था, जिसकी रति सक्सेना फाउण्डर है , के द्वारा पिछले तेरह वर्षों से स्तरीय कवितोत्सव मनाए जा रहे हैं, जो अपने स्तरीय प्रदर्शन के कारण वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हैं। वे वैश्विक संघटन वर्ल्ड पोइट्री मूवमेन्ट की फाउण्डर मेम्बर भी हैं। कुछ प्रमुख पुरस्कार हैं–अनुवाद पुरस्कार, साहित्य अकादमी, 2001, SBI का कविता पुरस्कार2005, Naji Naaman international Award for literary work.2016 , Fellowship by Indira Gandhi National Centre for Arts in 2004-5, DJS Translation award for Chinese poetry (DJS is the acronym in Chinese for (Emily) Dickinson, the American woman poet.) 2018, 1st edition of the International Poetry Festival of Crete,( Greece) Prize for poetry. 2019, राजस्थान पत्रिका का वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कविता का पुरस्कार 2019, राजस्थान साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कारमीरां पुरस्कार 2023 और केरल साहित्य अकादमी का समग्र साहित्य संभावना पुरस्कार 2023
जापान के जाक्सा मिशन जो राकेट से जुड़ा था में २३ अन्य वैश्विक कवियों के साथ उनकी कविता भी प्रतिभागी थी, जिसे स्पेस में भेजा गया था ( 2002) .
पता
रति सक्सेना
के पी 9/624, वैजयन्त
चेट्टिकुन्नु, मेडिकल कालेज, पो आ
तिरुवनन्तपुरम, 695011
केरला
रति सक्सेना
Flat No. 904
Shanmbhari’s kohinoor Residency
Rampura Road,DaDabari,
Near Mansarovar Flyover,
Sanganer,
Jaipur
फोन
9497011105
editorkritya@gmail.com
कलाकार
बी डी दत्तन-

ललित कला अकादमी के सम्मानित सदस्य,मलयालम एन्साइक्लोपीडिया विभाग के कला संपादक, केरल ललित कला अकादमी के सदस्य, १९७३ से २०००तक अनेक एकल चित्र प्रदर्शनियाँ की । आपके चित्र नेशनल म्यूजियम, मादर्न आर्ट गैलरी, पार्लियामेन्ट हाउस, केन्द्र ललित कला अकादमी, श्री चित्रा आर्ट गैलरी राजभवन में आपके चित्र प्रदर्शित हैं । आपनेकृत्या के ” शुभंकर” की रचना में विशेष सहायता प्रदान की है ।
प्रभाकर छत्तीसगढ़ के चित्रकार जिन्होंने कृत्या के लिए अनेक चित्र बनाए ।

Sanju Paul is her pen name, original being Sanjeev Kumari Paul. She is a veterinarian by profession and a poet and an artist by passion. She belongs to Himachal Pradesh (India) and has been involved in multiple projects of literary, artistic as well as scientific temperaments ranging from very local to global ones. She has also developed an artistic technique of carved and washed paintings using discard PVC sheets as canvas and tooth pick paintings on canvas. Pen sketching is another art form she uses to express herself. In addition, she also has a short film named “Catharsis” and interview film “The Petrichor” to her credit. Presently she is involved with her art studio “Sanjupaul’s Art Residence” along with her routine life.
No Comments